जनपद बलरामपुर- जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत बलरामपुर नगर स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान शिवपुरा एवं बलरामपुर ब्लॉक के फील्ड ट्रेनरों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को व्यवस्थित, सटीक, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्मिकों को तैयार करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जनगणना की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने, आंकड़ों का सही संकलन करने तथा क्षेत्र में कार्य करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए यह बताया जा रहा है कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करना जनगणना की विश्वसनीयता और शुद्धता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
*सरकारी योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण हैं जनगणना के आंकड़े*
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकारी योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण और विकास संबंधी नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know