उतरौला बलरामपुर - डुमरियागंज मार्ग पर बदहाल सड़कें के चलते आमजन लोगों की परेशानी बढ़ाने के साथ साथ आए दिन लोगों की मौत का सबब बनती जा रही हैं। जिम्मेदार कार्य दायी संस्था की लापर वाही के चलते अंजान बने हुए हैं, जबकि लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
डुमरियागंज राजमार्ग को चौड़ा करने के लिए दोनों तरफ एक फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है, जिसे पूरी तरह सड़क के लेवल में नहीं किया गया है। अतिव्यस्त राज मार्ग पर चौबीसों घण्टे हल्के तथा भारी वाहनों की आवाजाही के चलते हर दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी तरह तुलसीपुर मार्ग पर भी मुख्य मार्ग पर गिट्टियां फैला कर ठेकेदार ने छोड़ दिया गया है। बे तरतीब पड़ी गिट्टियां दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बनी हुई हैं, वहीं पैदल चलनेवालों पर वाहनों के दबाव से छिटकने वाली गिट्टियां भी जानलेवा साबित हो रही हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know