उतरौला बलरामपुर - आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के कार्यालय में सभासद स्वर्गीय विजय पाल वर्मा के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय विजय पाल वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धां जलि दी, तथा दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।वक्ता ओं ने कहा कि विजय पाल वर्मा का निधन नगर पालिका के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुलपरिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know