उतरौला बलरामपुर -यूपीआई चार्ज को लेकर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तहसील के प्रांगण में पहुंच कर जबरदस्त विरोध  किया। व्यापार मंडल  अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त और महामंत्री गुरविन्दर सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह को सौंपा ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने यूपीआई चार्ज से होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए समस्या के समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल भुगतान कारोबार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। छोटे-बड़े व्यापारी ग्राहकों की सुविधा के लिए यूपी आई के माध्यम से भुगतान स्वीकारकरते हैं। ऐसे में यूपीआई चार्ज को लेकर व्यापा रियों के सामने आर्थि क और व्यावसायिक कठिनाइयां उत्पन्न होने की आशंका है। व्यापारियों ने इस व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को ध्यान देने और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाने की मांग की है, व्यापा रियों ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्य वाही करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे ग्राह कों के साथ-साथ व्यापारियों को भी किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान व्या पारी सन्तोष कुमार कसौधन, राम प्रकाश गुप्ता ज्वैलर्स, रुपेश कुमार गुप्ता, सटटू गुप्ता, फैज अहमद खां, सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गुप्ता, विकास गुप्त, अंकुर गुप्ता,  राज कुमार गुप्ता के अलावा भारी संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने