उतरौला बलरामपुर - नामांतरण प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का आन्दोलन बुधवार को भी जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में आम सभा की एक बैठक की, अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के चलते तहसील न्यायालय में 310 वादों की सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई के लिए तहसील पहुंचे वाद कारियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। वहीं पर उप निबन्धक कार्यालय में लगातार 11वें दिन भी किसी बैनामे का पंजी करण नहीं हुआ। आन्दोलन के चलते तहसील के प्रांगण में दिन भर कामकाज प्रभावित रहा।अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि ऑनलाइन दाखिल खारिज की व्यवस्था जनता के हित में नहीं है। सरकार द्वारा इसे जबरन लागू किए जाने का अधिवक्ता संघ इस पर विरोध करता रहेगा। जनता के शोषण के खिलाफ अधिवक्ता संघ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
महामंत्री रवि शंकर मिश्रा ने कहा कि ऑनलाइन दाखिल- खारिज के विरोध में अधिवक्ताओं का चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आन्दोलन को और भी तेज किया जाएगा जरूरत पड़ने पर उग्र आन्दोलन भी किया जाएगा। बैठक में इजहारुल हसन, शकील अहमद शाह, मोहम्मद खलील खां, रामचन्दर जायसवाल, धर्मराज यादव,राजन श्रीवास्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव,कमल किशोर गुप्ता,कायम रिजवी, मोहम्मद कय्यूम खां, अशोक कुमार दूबे, देवेन्द्र कुमार निषाद,अभि मन्यु जायसवाल, परशुराम यादव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, राम तीर्थ जायसवाल,अखिलेश सिंह, शमशाद चौधरी, आलोक कुमार, अखि लेश यादव, प्रवेश कुमार गुप्ता, मुस्तफा हुसैन, शुभम गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, बंशी लाल यादव, मनीष कुमार पाण्डेय, श्वेता सिंह, आयशा फैजान, गजनफर अली, निजामुद्दीन अंसारी, लालजी मिश्रा, आर के पांडेय और महेन्द्र कुमार पांडेय के अलावा भारी संख्या में अधि वक्ता गण मौजूद रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने