उतरौला, बलरामपुर- नगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे यानी आसाम रोड पर स्थित संगम मार्केट, उतरौला में हड्डी एवं जोड़ रोग से सम्बन्धि त मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श की सुविधा उपलब्धकराई जायेगी। अर्जनाइज अल्ताफ खान के सहयोग से मेडिकल कॉलेज लखनऊ एवं केजीएमयू लखनऊ से सम्बन्धित एमबी बी, एस, एम, एस(ऑर्थो) हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर. मोहम्मद सलमान प्रत्येक रविवार को मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार सम्बन्धी सेवाएं प्रदान करेंगे।
चिकित्सक द्वारा प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मरीजों की जांच एवं परामर्श कियाजाएगा। इस दौरान हड्डी, जोड़, नसों तथा मांसपेशियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का चिकित्सकीय परीक्षण कर उचित उपचार एवं आवश्यकपरामर्श दिया जाएगा।उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यहां घुटने का दर्द एवं गठिया, कमर का दर्द, गर्दन का दर्द एवं सर्वाइकल, हाथ-पैर में झनझनाहट व सुन्नपन, कंधे का दर्द, रीढ़ की हड्डी से सम्बन्धित समस्याएं, टखने का दर्द एवं मोच, हाथों में जक ड़न, साइटिका एवं नसों का दर्द, हाथ-पैर में जलन व सुन्नपन, सुबह उठने पर अक ड़न या ऐंठन, एड़ी में दर्द अथवा सुई चुभने जैसा दर्द तथा कूल्हे के दर्द जैसी समस्या ओं के सम्बन्ध में विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि क्षेत्र के लोगों को हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञचिकित्सकीय सलाह स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की गई है। मरीज निर्धारित समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से अपनी समस्या के संबंध में परामर्श ले सकते हैं।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने