उतरौला बलरामपुर- विकास खण्ड श्रीदत्तगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुरैना वाजिद की प्रधान शाहीन बेगम को ‘पंचायत रत्न-2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया। ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन की ओर से गांधी जयंती के शुभ अवसर पर जिला आजमगढ़ के ग्राम पंचायत बीना पारा में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया गया।संगठन की ओर से देश भर से चयनित 51पंचायत प्रतिनिधि यों को पंचायत के विकास, जनसुविधा ओं और जनहित से जुड़े कार्यों में उल्लेख नीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इनमें उत्तरप्रदेश के 29 पंचायत प्रति निधि भी शामिल रहे। बलरामपुर जिले से ग्राम पंचायत पुरैना वाजिद की प्रधान शाहीन बेगम को भी चयन किया गया था। उन्हें देवी पाटन मंडल से चयनित एक मात्र पंचायत प्रतिनिधि बताया गया है।सम्मान समारोह में ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी और वरिष्ठ सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी अनुराग पटेल नेप्रधान शाहीन बेगम को सम्मान प्रदान करते हुए उन्हें पंचायत के विकास और प्रशास निक कार्यों में उनके पुत्र एवं प्रधान प्रति निधि शाहिद महमूद उर्फ पप्पू खान का भी सक्रिय भूमि का रही है। सम्मान मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि शाहिद महमूद उर्फ पप्पू खान ने कहा कि उनकी माता शाहीन बेगम को मिला यह सम्मान पूरी ग्राम पंचायत के लिए एक गौरव की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत के लोगों के सहयोग और विकास कार्यों में उनकी भागीदारी से यह उपलब्धि हासिल हुई है। सम्मान मिलने से जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। पंचायत में विकास कार्यों, जन सुविधाओं और ग्रामीणों की समस्या ओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know