देवेंद्र नगर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विश्व विजेता विजन फाउंडेशन की टीम ने पुरानी सरकारी अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का संदेश देना था।
स्वच्छता अभियान में फाउंडेशन के फाउंडर शुभम श्रीवास्तव, मोहम्मद साफी, अमित गर्ग, प्रांशु कुशवाहा, प्रकाश सुरवंशी, राहुल रजक, निर्मल कुशवाहा, अजय विश्वकर्मा सहित पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन और देवेंद्र नगर थाने से दिनेश सोलंकी भी मौजूद थे। उन्होंने स्वच्छता को रोजमर्रा की जिम्मेदारी बताया और समाज में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know