बलरामपुर- बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा आपसी सौहार्द, एकता और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित टीचर्स प्रीमियर लीग बेसिक शिक्षा (टीपीएल), जनपद बलरामपुर का आज स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधायक पल्टूराम जी ने किया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर टीपीएल कमेटी द्वारा सदर विधायक जी का बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात विधायक जी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तत्पश्चात मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन के अवसर पर देवीपाटन और उतरौला की टीमों के बीच पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव जी, खंड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर घनश्याम जी, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीदत्तगंज अशोक कुमार पाठक जी, खंड शिक्षा अधिकारी रेहरा स्वामीनाथ जी,बी ई ओ शिवपुरा शमसेर सिंह राणा जी, एवं खंड शिक्षा अधिकारी तुलसीपुर विनय कुमार जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने अपने पुरानी यादों को ताजा करते हुए पिच पर बैट थामकर चौकों छक्कों हेतु जोर आजमाइश की इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार व स्वामी नाथ जी द्वारा बालिंग कर उद्घाटन समारोह को रोचक बना दिया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश पाहवा जी,जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित टीपीएल अध्यक्ष नवीन सिंह, महासचिव दिलीप चौहान, अरुण मिश्रा, डॉ. अनूप कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, तुलाराम गिरी, पूर्व अध्यक्ष संतोष उपाध्याय जी, राघवेंद्र प्रताप सिंह शिवाजी, अजय सोनकर, मोहित देव त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सौरभ सिंह जी, प्रदीप चौहान, राहुल कुमार श्रीवास्तव, अंकुर सिंह, अभिद्युय सिंह, मंगल देव मिश्रा, वेद प्रकाश पांडेय, मलिक मुन्नौवर जी, मनमोहन सिंह, निर्मल द्विवेदी, महमूदुल, सुजीत श्रीवास्तव, अमित सोनी, जीवन ज्योति, रितेश अवस्थी,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टीचर्स प्रीमियर लीग के आयोजन से जनपद के शिक्षकों में खेल के प्रति उत्साह और आपसी सहयोग की भावना को नई ऊर्जा मिली है। प्रतियोगिता शिक्षकों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर भी प्रदान करेगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know