उतरौला बलरामपुर- थाना कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में 02.10.2026 दिन शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर डी सी एम रजिस्टर नं0 UP41 CT9207 को ग्राम महदेइया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास रोक लिया गया।जांच में डीसीएम में लदे 70 गत्तों में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार का अवैध पटाखा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8-9 लाख रुपये की बताई जा रही है। डीसीएम को ग्राम महदेइया बाजार से होते हुए बाबागंज गोण्डा की तरफ जा रही थी।
बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मुकदमा अपराध संख्या 133/ 2026 धारा 288 बीएनएस व 9 बी विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी क्रमशः राम मिलन निवासी बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर, घन श्याम निवासी बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर,
सौरभ गुप्ता निवासी बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर, अनिल कुमार निवासी शोहरत गढ़ जनपद सिद्धार्थनगर,
रामाकांत निवासी बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर,दिनेश कुमार निवासी शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर
रौनक निवासी डुमरि यागंज जनपदसिद्धार्थ नगर,विशाल निवासी बेवा जनपद सिद्धार्थ नगर,विशाल कुमार निवासी डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर
दिलीप कुमारनिवासी बांसी निवासी बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर,
धर्मेन्द्र निवासी बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर
हरिनाथ पटवानिवासी बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर,संदीप निवासी बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर के अलावा 13 लोगों के विरुद्ध मुकद मा दर्ज़ कर दिया गया है।पुलिस ने वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।
इस मिशन में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह, उपनिरी क्षक प्रशान्त कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल शिव कुमार नायक, कांस्टेबल मनोज कुमार यादव, प्रथम, कांस्टेबल सन्तोष कुमार, कांस्टेबल आयुष कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल आनन्द राव भी शामिल रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know