जनपद बलरामपुर- आगामी मां दुर्गा पूजा (नवरात्रि) एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिले के तीन थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना श्रीदत्तगंज, थाना गौरा चौराहा और थाना कोतवाली देहात परिसर में बैठक हुई। बैठकों में दुर्गा प्रतिमा पंडाल एवं रामलीला आयोजकों के साथ ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक, दोनों समुदायों के धर्मगुरु, डीजे संचालक सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और गाइडलाइन से सभी को अवगत कराया। अधिकारियों ने लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। आयोजकों एवं गणमान्य नागरिकों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know