जनपद बलरामपुर-  रोटरी डिस्ट्रिक्ट
3120 के वर्ष 2027-28 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दिनेश गर्ग ने अपनी टीम का गठन करते हुए रोटरी क्लब बलरामपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं पीएचएफ रोटेरियन डॉ. प्रांजल त्रिपाठी को डिस्ट्रिक्ट-3120 के लखनऊ रीजन का असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया है। डॉ. त्रिपाठी वीटीएम हॉस्पिटल के प्रबंधक हैं तथा रोटरी इंटरनेशनल द्वारा उन्हें पाल हैरिस सम्मान भी प्राप्त हो चुका है।
डॉ. प्रांजल त्रिपाठी वर्ष 2007 से रोटरी क्लब बलरामपुर की सामाजिक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंद लोगों को सर्दी में कंबल वितरण तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों में उनका निरंतर सहयोग रहा है। वह रोटरी क्लब बलरामपुर के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
नवीन दायित्व मिलने पर डॉ. प्रांजल त्रिपाठी ने कहा कि वह रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 के लखनऊ रीजन के असिस्टेंट गवर्नर के रूप में अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दिनेश गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. त्रिपाठी की नियुक्ति पर रोटरी क्लब बलरामपुर के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन के के श्रीवास्तव, रोटेरियन अमरजीत सिंह बिट्टू, क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव डॉ. प्रदीप दूबे, डॉ कुलदीप विश्वकर्मा, अनूप सर्राफ, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. निधि त्रिपाठी, रमेश पाहवा, तारा चंद्र अग्रवाल, राजेन्द्र कृष्ण श्रीवास्तव, अभयपाल, डॉ. आईडी आर्या, डॉ. एमएल शाह, डॉ. अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, अभिषेक सिन्हा और दीपक अग्रवाल सहित रोटरी क्लब ग्रेटर के डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डेंटल सर्जन डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. जुबैर आदि ने बधाई दी।
इसके अलावा ग्रेजुएट मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वाईपी गुप्ता, डॉ. राकेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. विजय पांडेय, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. केके राणा, डॉ. एचएस मिश्रा तथा नीमा एसोसिएशन बलरामपुर के डॉ. शहंशाह आलम, डॉ. इकबाल, डॉ. श्याम, डॉ. अब्दुल सुबहान, डॉ. एफ. रहमान और डॉ. असलम सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने शुभकामनाएं दीं। रोटरी क्लब बाराबंकी, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोंडा और बहराइच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी डॉ. त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने