देवरानी के साथ भी मारपीट का आरोप महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज------
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कुन्दनखेड़ा मजरा डेबरिया भरसवां गांव में दीवार गिराने के विवाद में एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रेशमी पत्नी सर्वेश कुमार ने गांव के ही तीन लोगों पर दीवार गिराने, गाली-गलौज करने और डंडे व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक बीते बुधवार को सुबह करीब 11 बजे सत्यनारायण पुत्र प्रसाद, पंकज और प्रदुम पुत्रगण सत्यनारायण निवासी कुन्दनखेड़ा मजरा डेबरिया भरसवां ने कथित तौर पर रेशमी की दीवार गिरा दी। विरोध करने पर आरोपियों ने रेशमी और उसकी देवरानी पर डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान रेशमी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया गया, जिससे उसका सिर फट गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। पीड़िता ने आरोपियों पर अभद्र गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है।इस मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know