पति पर पत्नी को प्रताड़ित करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप महिला समेत पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के इंद्रजीतखेड़ा गांव निवासी एक महिला ने अपने पति और एक अन्य महिला पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता सुधा की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, इंद्रजीतखेड़ा निवासी सुधा ने आरोप लगाया कि बीते 19 अक्टूबर की शाम करीब आठ बजे उनके पति अजीत कुमार ने उन्हें प्रताड़ित करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, गांव की निवासी रानी पर भी गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।इस मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता धाराओं में अजीत कुमार पुत्र श्रीकेशन तथा रानी पत्नी विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know