जलालपुर, अम्बेडकर नगर। गुरुवार रात्रि को नगर के गल्ला मंडी परिसर में श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान हनुमान की भक्ति में स्वयं को लीन कर दिया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था में संरक्षक मानिकचंद सोनी, उपाध्यक्ष विकाश निषाद, प्रबंधक सोनू गुप्ता तथा उप प्रबंधक सोनू गौड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हुईं, जिसके लिए श्रद्धालुओं ने आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आयोजन को सराहनीय बताया।

इसी क्रम में गुरुवार रात्रि को श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में धर्मशाला पर रामचंद्रजी के राज तिलक का पावन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मांगलिक अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, उप मंत्री दीपचंद सोनी, मेला मंत्री बेचन पांडे, अंजनी लाल लड्डू तथा मीडिया प्रभारी विकाश निषाद समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।

दोनों ही आयोजनों के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान राम और हनुमान जी की भक्ति में डूबकर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगरवासियों ने दोनों आयोजनों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने