संवाददाता गोपाल सोनकर
जलालपुर, अंबेडकरनगर।
जलालपुर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तीन पुलिसकर्मी एक युवक की सार्वजनिक रूप से पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो 16 अक्टूबर की रात जलालपुर नगर की गल्ला मंडी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान का है। इससे पहले भी कोतवाली पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लग चुके हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच उच्चाधिकारियों की ओर से कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
वायरल वीडियो के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे गल्ला मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में काफी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान कुछ युवकों के हंगामा करने की बात सामने आई। आरोप है कि मौके पर पहुंचे तीन पुलिसकर्मियों में शामिल बताए जा रहे कांस्टेबल हरिकिशन और ऋषिराज ने बगैर कोई पूछताछ और जानकारी किय एक युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया, जबकि तीसरा पुलिसकर्मी उसका हाथ पकड़े हुए था। युवक की पिटाई से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।
घटना के दौरान मौजूद लोगों में डर का माहौल बनने और अप्रिय घटना की आशंका के चलते कार्यक्रम देख रही महिलाओं बच्चों और युवकों तथा अन्य दर्शकों के कार्यक्रम स्थल से निकलने की बात भी बताई जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और घटना की परिस्थितियों तथा पुलिसकर्मियों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
जलालपुर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने का यह पहला मामला नहीं है। करीब चार महीने पहले जमीन संबंधी विवाद में दर्जनों पुलिसकर्मियों पर एक घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगे थे। घर में घुसकर मारपीट किए जाने के बाद स्नान कर रही महिलाओं में अपराध अप्रैल मच गया था उस मामले को लेकर भी सवाल उठे थे, लेकिन संबंधित प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इसी तरह रुकुनपुर कसीमपुर गांव में पारिवारिक विवाद से जुड़े एक मामले में पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने का आरोप लगा था। शिकायत के अनुसार, मांग पूरी नहीं होने पर एक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल ने युवक की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके शरीर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान पड़ गए थे। इस प्रकरण में भी कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे।
पुलिस की जवाबदेही पर उठ रहे सवाल
लगातार अलग-अलग मामलों में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली और जवाबदेही का मुद्दा महत्वपूर्ण हो गया है। यदि सार्वजनिक स्थान पर किसी युवक के साथ अनुचित बल प्रयोग किया गया है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। वहीं, यदि पुलिस किसी उपद्रव या कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई कर रही थी, तो उस कार्रवाई की परिस्थितियों और औचित्य की भी जांच होनी चाहिए।
इस संबंध में जलालपुर क्षेत्र अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है संबंधित मामले की जांच करते हुए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
जलालपुर में फिर वायरल हुआ पुलिस की पिटाई का वीडियो, कार्रवाई पर उठे सवाल गल्ला मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान युवक की पिटाई , पहले भी सामने आ चुके हैं पुलिस पर मारपीट और वसूली के आरोप
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know