***विकास भवन में अधिकारियों के साथ मौजूद जिलाधिकारी अशोक कुमार***

***विकास भवन में हालात का जायजा लेते जिलाधिकारी अशोक कुमार***

*** विकास भवन  में अधिकारियों को जरुरी हिदायत देते जिलाधिकारी अशोक कुमार ***

*** विकास भवन  में अधिकारियों से नाराजगी जताते जिलाधिकारी अशोक कुमार ***



रिपोर्ट*** सैय्यद जावेद अख्तर***



उत्तर प्रदेश हमीरपुर के विकास भवन में मौजूद बेशुमार गंदगी के साथ ही कर्मचारियों की वख्त पर मौजूदगी न मिलने पर तेज तर्रार जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाने के साथ ही 15 दिन में सुधरने की नसीहत देने के साथ ही अगली बार  रियायत न किये जाने की दी हिदायत। इस दौरान कार्यालय कैम्पस, सीढ़ियों के साथ ही वाशरूम में गंदगी, मकड़ी के जाले, खिड़कियों में टूटे हुये शीशों के साथ ही‌ बेतरतीब तरीके से कबाड़  बिखरा हुआ पाया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुये कहा कि सरकारी कार्यालयों में साफ सफाई के साथ ही बेहतरीन माहौल  बनाये रखना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने इस दौरान जिला समाज कल्याण, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण,जिला विकास अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, युवा कल्याण विभाग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, आयुष, नेडा, कृषि विभाग, दुग्ध विकास विभाग सहित सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय के साथ ही विकास भवन में मौजूद दूसरे कार्यालयों का जायजा लेने के साथ ही  कार्यालयों में मौजूद इंतिजामों के हालात के साथ ही फाईलों और अभिलेखों के रखरखाव को परखने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई हर रोज नजर आना चाहिये। कबाड़ और बेमतलब के सामान का नियम के मुताबिक डिस्पोजल तय किया जाय। जबकि जरुरी और असली फाईलों को रखने की पूरी जिम्मेदारी और उनकी हिफाजत भी तय की जाय। ताकि सरकारी कामों के निपटारे में किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं हाजिरी  रजिस्टरों के जायजे के दौरान कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में बड़ी धांधली उजागर होने पर जिलाधिकारी ने इसे बहुत ही संजीदगी से लिया है। जिलाधिकारी ने विभागों और कार्यालयों के अध्यक्षों से जवाब तलब  करने के साथ ही बिना किसी जरूरी और खास वजह के गैरहाजिर पाये गये  10 कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही तय करने की सख्त हिदायत दी। जिलाधिकारी ने साफ लफ्जों में कहा कि कार्यालय वख्त में कर्मचारियों की मौजूदगी, कार्यों का वख्त पर डिस्पोजल आम लोगों को आसान सर्विस देना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। वहीं विकास भवन में साफ-सफाई के खराब इंतिजामो को लेकर जिलाधिकारी ने नाजिर जितेंद्र कुमार को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही  मुख्य विकास अधिकारी के दर्जे से एडवर्स इंटरी जारी करने की दी हिदायत।



 








Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने