उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड रेहरा बाजार अन्तर्गत ग्राम नथईपुर कुंवर के ग्रामीणों ने विधायक राम प्रताप वर्मा से दुर्गा माता मन्दिर के प्रांगण में हाई मास्ट लाइट लगवाने की मांग की है। ग्रामीण आलोक वर्मा ने बताया कि रात्रि के समय मन्दिर के प्रांगण और आस पास का क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है, जिससे श्रद्धालुओं, महिलाओं और बुजुर्गों को आने- जाने में काफ़ीपरेशानी होती है। शाम केसमय आरती, पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के न होने से काफी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। हाईमास्ट लाइट लगने से मन्दिर का प्रांगण रोशन होगा और सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं को सुविधा भी मिलेगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know