*** ध्वस्त पड़ी पाईप लाईन को मौके पर दुरुस्त कराते अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विनोद कुमार सिंह**
रिपोर्ट**सैय्यद जावेद अख्तर**
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जलजीवन मिशन की पाईप लाईन को ध्वस्त कर सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले दो दबंग सगे भाईयों पर एफआईआर के आदेश, जबकि मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली आईटी वर्ल्ड इंटरनैशनल के सुपरवाइजर को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विनोद सिंह ने लगाई कड़ी फटकार।
जलजीवन मिशन की योजना के तहत चल रहे काम की जमीनी हकीकत के इंतिजामो का जायजा लेने जब मौके पर पहुंचे तेज तर्रार अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह उस वख्त हैरत में पड़ गये,जब वो कुरारा ब्लाक की ग्राम पंचायत शंकरपुर के परसी का डेरा के साथ ही ग्राम मिश्रीपुर में चल रहे कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के मकसद से मौके पर पहुंचे,इस दौरान उन्हें पीने के पानी की पाईपलाईन ध्वस्त मिलने के साथ ही पाइपलाइन की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा भी मिला। वहीं ग्राम मिश्रीपुर से ददरी गांव के लिये बिछाई गई पीने के पानी की मेन पाइपलाइन ध्वस्त मिली। जबकि जांच के दौरान सामने आया कि मिश्रीपुर निवासी अरविंद सिंह और सरनाम सिंह, पुत्र राम प्रसाद ने सड़क किनारे मौजूद सरकारी जमीन पर झाड़ियों की सफाई करके उसे अपने खेत में मिला लिया था। साथ ही खेत में जेसीबी से कराये गये काम के दौरान पीने के पानी की मेन लाइन ध्वस्त हो गई थी, जिसके चलते पाइपलाइन में बड़ा छेद (होल) हो गया, जबकि गांव वालों के लिये पीने के पानी की सप्लाई में रुकावट पैदा होने के हालात पैदा हो गये। वहीं दोनों दबंग भाईयों की इस हरकत से नाराज होकर अपर जिलाधिकारी ने सख्त एक्शन लेते हुये सरकारी जमीन पर कब्जा और पाईप लाईन को ध्वस्त करने वाले दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की हिदायत दी। साथ ही दोनों दबंगों के सरकारी जमीन पर कब्जा करने की हरकत को लेकर सदर एसडीएम को जांच करने के बाद सख्त कार्यवाही करने की भी हिदायत दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विजय सिंह को जलजीवन योजना के काम में लगे मजदूरों की सुरक्षा में बड़ी चूक नजर आई, जब मौके पर मजदूर उन्हें बिना हैल्मेट, बिना गम शूज और बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करते मिले, इसके बाद अपर जिलाधिकारी विनोद सिंह ने मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली कार्यदायी संस्था आईटी वर्ल्ड इंटरनेशनल के सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाते हुये कहा कि काम के दौरान मजदूरों की सुरक्षा संस्था की सबसे पहली जिम्मेदारी होना चाहिये, साथ ही कार्यदाई संस्था के अधिकारी अभिषेक पाण्डेय को भी सख्त हिदायत देते हुये कहा कि काम कर रहे मजदूरों को जरुरी पीपीई किट के साथ ही सुरक्षा उपकरण जल्द उपलब्ध कराये जायें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know