जलालपुर, अम्बेडकर नगर। श्री रामलीला सेवा समिति, रामलीला मैदान, जलालपुर द्वारा आयोजित रामलीला में बुधवार रात्रि अध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। पूजन के साथ ही रामलीला का मंचन प्रारंभ हुआ, जिसमें भरत मिलाप और राज तिलक का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन के दौरान जैसे ही भरत ने श्री राम से मिलने का दृश्य प्रस्तुत किया, पूरा मैदान भक्तिमय हो उठा और दर्शकों की आंखें भर आईं।
कार्यक्रम में राधे श्याम शुक्ल, विकाश निषाद, अरुण मिश्र, अनिल कुमार समेत अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर श्री राम के जयकारों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। भरत का किरदार विकास उपाध्याय ने निभाया, जिसकी प्रस्तुति की दर्शकों ने खूब सराहना की। दर्शकों ने कलाकारों की अभिनय क्षमता और भाव-भंगिमा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान रामचंद्र जायसवाल, मनोज मेहरोत्रा, अतुल जायसवाल, आशाराम मौर्या, कृष्ण गोपाल गुप्ता, रामदौर मिश्र, गुलाबचंद उपाध्याय, बब्लू त्रिपाठी, विनय मिश्र, राकेश शुक्ल और सुनील समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं श्री रामलीला समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में छाछू मोहल्ला मोड़ पर भरत मिलाप का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know