बलरामपुर- गोरखपुर–फैजाबाद खण्ड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन–2026 की निर्वाचक नामावली प्रक्रिया और राज्य विधान परिषद चुनाव के दृष्टिगत आगामी 23 अक्टूबर 2026 को मतदाता शिक्षकों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश (Special Casual Leave) मंजूर किया गया है।
यह निर्णय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है, ताकि सभी अर्ह व बोनाफाइड (Bonafide) मतदाता शिक्षक बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
जिलाधिकारी ने दी जानकारीइस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि राज्य विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के तहत 23 अक्टूबर 2026 (मतदाता दिवस) को संबंधित सभी बोनाफाइड मतदाताओं को मतदान हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य रहेगा।प्रशासन द्वारा यह कदम शिक्षक मतदाताओं की सुगमता और लोकतंत्र के इस पर्व में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know