जनपद बलरामपुर में माँ दुर्गा माता विसर्जन के अवसर पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा नया डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह डायवर्जन दिनांक 20.10.2026 को सुबह 08:00 बजे से विसर्जन समाप्ति तक लागू रहेगा। क्षेत्राधिकारी यातायात, बलरामपुर की ओर से आम जनता की सुविधा और जाम से बचाव के लिए विभिन्न मार्गों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।  
​#रूट डायवर्जन प्लान: जानिए कहाँ से गुजरेंगे वाहन#
​1. तुलसीपुर से आने वाले वाहनों के लिए:
​तुलसीपुर की तरफ से आने वाले हल्के और भारी वाहनों को सिसई घाट के पास रोका जाएगा।  
​जिन वाहनों को बहराइच, गोण्डा या उतरौला जाना है, वे सभी वाहन बेलहा मोड़ से मुड़कर गौरा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।  
​2. बहराइच की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए:
​बहराइच की तरफ से आने वाले भारी व हल्के वाहन जिन्हें तुलसीपुर जाना है, उन्हें सेखुईया तिराहे पर रोका जाएगा।  
​जिन्हें उतरौला या गोण्डा जाना है, वे बाईपास के रास्ते अपने मार्ग पर जा सकेंगे।  
​3. गोण्डा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए:
​गोण्डा की तरफ से आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें तुलसीपुर की ओर जाना है, उन्हें फूलवरिया बाईपास से उतरौला रोड पर खड़ा कराया जाएगा।  
​जिन्हें बहराइच या उतरौला की तरफ जाना है, उन्हें जाने की अनुमति होगी।  
​4. उतरौला की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए:
​उतरौला की तरफ से आने वाले भारी व हल्के वाहन जिन्हें तुलसीपुर जाना है, उन्हें चुंगी नाका नहर वाला गंज पर रोक दिया जाएगा।  
​जिन्हें बहराइच व गोण्डा की ओर जाना है, उन्हें बाईपास से जाने दिया जाएगा।  यातायात पुलिस बलरामपुर ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे विसर्जन के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और दिए गए डायवर्जन मार्गों का ही पालन करें।
                

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने