***हमीरपुर के मौदहा की खाद की दुकानों में जांच करती एसडीएम की टीम**

हमीरपुर के मौदहा की खाद की दुकानों में जांच करती एसडीएम की टीम**


रिपोर्ट*** सैय्यद जावेद अख्तर***



उत्तर प्रदेश हमीरपुर के मौदहा में रेट  बोर्ड और स्टाक रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर जय महाकाल ट्रेडर्स का लाइसेंस जांच टीम ने किया सस्पैंड। गौरतलब है कि मौदहा की खाद की दुकान में गड़बड़ी मिलने का खुलासा तब हुआ, जब इस मामले की जानकारी पर जिलाधिकारी अशोक कुमार के आदेश के बाद  एसडीएम मौदहा करन वीर सिंह सहित जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर की टीम ने मेसर्स जय महाकाल ट्रेडर्स, मौदहा की  खाद की दुकान में जाकर जांच की, तो रेट बोर्ड के साथ ही स्टाक और सेल रजिस्टर मौके से नदारद मिले। जबकि जांच के दौरान पीओएस मशीन में दिख रहे स्टाक और मौके पर मौजूद स्टॉक को मिलाने पर फ़र्क पाया गया। जिसके बाद उनके खाद के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया। जबकि जांच के दौरान मेसर्स बालाजी खाद भंडार, मौदहा स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर और रेट बोर्ड सही पाये गये।





Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने