बलरामपुर- जिले के हरिहरगंज ललिया मुख्य सड़क पर राप्ती नदी से लेकर ललिया थाने तक सड़क किनारे पटरी कई जगह पर टूटी हुई है बड़े बड़े गड्ढे हैं सड़क किनारे से खोखली हो गई है जिसपर सिर्फ दिखाऊ काम होता है जहां 10 ट्रॉली मिट्टी गड्ढा भरने के लिए जरूरी है वहां सिर्फ एक दो ट्रॉली मिट्टी राहगीरों को दिखाने के लिए डाल दिया जाता है हरिहरगंज से बरदौलिया तक करीब 31 किलोमीटर सड़क देखभाल के लिए मात्र एक सरकारी पी डब्ल्यू डी मजदूर है जो अकेले फावड़ा लेकर थोड़ा बहुत जितना काम कर पाता है करता है शेष काम जैसे का तैसे पड़ा रहता है इसी समस्या के स्थाई समाधान हेतु पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने संबंधित लोक निर्माण विभाग जे ई अजय कुमार भक्त से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र समाधान की माँग किया पूरी समस्या से अवगत कराया और बोले कि जल्द से जल्द श्री दुर्गा माता मूर्ति विसर्जन से पूर्व जे सी वी लगवाकर सड़क की पटरी बनवा दीजिए, मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर खोखली सड़क भरवाने, टूटी सड़क पटरी बनवाने और पक्का निर्माण करवाकर स्थाई समाधान कराने हेतु माँग किया जिसका संदर्भ संख्या 40018226022989 है युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने राहगीरों के लिए सुझाव दिया कि टूटी पटरी पर भारी वाहन न उतारे क्योंकि कई जगह पटरी खोखली है सभी यात्री एवं राहगीर धीरे चलें सड़क पटरी पर उतरने से बचें क्योंकि प्रभावित स्थानों पर कुछ जगह मिट्टी पड़ी दिखेगी है तो कुछ जगह कोई संकेतक तक नहीं है, इसलिए दुर्घटना से देर भली बात को ध्यान में रखें सुरक्षित एवं सुखद यात्रा करें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know