उतरौला बलरामपुर - प्रतिभा न बड़े शहरों की मोहताज होती है और न ही संसाधनों की। अगर हौसले बुलन्द हों और अपने हुनर को निखारने का जुनून हो तो छोटे  कस्बों से निकलकर भी बड़े मंचों पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है। इसकी मिसाल उतरौला के करीब में रहने वाली 20 वर्षीय आयुषी गुप्ता ने पेश की है। दैनिक भास्कर समूह की ओर से आयोजित ‘DB UPSTAGE 2026’ में चयनित होकर आयुषी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयो जित समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र और उप हार भेंटकर सम्मानित किया गया। लखनऊ के सेंट्रम होटल में 28 अक्टूबर को आयोजित क्रिएटर्स मीट एवं सम्मान समारोह में आयुषी को यह सम्मान मुख्य अतिथि अभिनेता एवं सांसद रवि किशन तथा विशिष्ट अतिथि प्रख्यात गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला के हाथों प्रदान किया गया। प्रतिष्ठित अति थियों से सम्मान प्राप्त करना आयुषी के लिए एक गौरवपूर्ण उपल ब्धि रही।आयुषी गुप्ता ने बीकॉम की पढ़ाई पूरी की हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें तरह- तरह के पकवान बनाने और नए व्यंज आनों को तैयार करने का शौक है। इसी रुचि को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने का माध्यम बनाया हैं। वह इंस्टाग्राम पर ‘chotkishorts’और ‘ayushiclosettales’ नाम से अकाउंट संचालित करती हैं, जबकि यूट्यूब पर उनका चैनल ‘chotki shorts’ के नाम से है। इन प्लेट फॉर्म पर वह विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानतैयार करने के वीडियो और रचनात्मक कन्टेंट साझा करती हैं।अपने इसी हुनर और रचना त्मक प्रयास के जरिए उन्होंने डिजिटल दुनि या में अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
दैनिक भास्कर समूह के ‘DB UPSTAGE 2026’ का उद्देश्य डिजिटल क्रिएटर्स को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। इस आयो जन में विभिन्न क्षेत्रों के कन्टेंट क्रिएटर्स को अपनी प्रतिभाप्रदर्शित करने का अवसर मिला। इसी क्रम में उतरौला की आयुषी का चयन होना क्षेत्र के लिए विशेष उपलब्धि है। लखनऊ में आयो जित समारोह में प्रशस्ति पत्र और उपहार प्राप्त कर उन्होंने अपने रचनात्मक सफर को नई पहचान दी है। आयुषी की उपलब्धि इसलिए भी खास है कि उन्होंने पढ़ाई के साथ अपने शौक को रचनात्मक कार्य में बदलकर डिजिटल मंच पर अपनी पहचान बनाई है। छोटे कस्बों और ग्रामीण परिवेश की अनेक बेटियों में प्रतिभा होने के बावजूद उन्हें उचित मंच और अवसर नहीं मिल सका है। ऐसे में आयुषी की सफलता यह सन्देश देती है कि इच्छा शक्ति, मेहनत और निरन्तर प्रयास से सीमित संसाधनों के बीच भी अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है।दैनिक भास्कर के प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होना आयुषी के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ उतरौ ला क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शुभ चिंतकों में खुशी का माहौल बना है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने