​बलरामपुर: स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को सीएमएस बलरामपुर के संयोजन में 28वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग और भव्य शुभारंभ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक (अयोध्या मंडल) योगेन्द्र कुमार सिंह ने आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन किया, दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के चार जनपदों—गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर—की सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की बालक-बालिका टीमें अपने व्यायाम शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

​पहले दिन के मुकाबले और विजेताओं के परिणाम- ​मुख्य अतिथि की उपस्थिति में हुए रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया:

​100 मीटर दौड़ (सीनियर बालक वर्ग),​प्रथम स्थान: अरविंद गोस्वामी (श्रावस्ती),​द्वितीय स्थान: सौरव कश्यप (गोंडा), तृतीय स्थान: शिवम कुमार (बहराइच), ​100 मीटर दौड़ (सीनियर बालिका वर्ग):​प्रथम स्थान: काजल (बहराइच),​द्वितीय स्थान: वंदना गोस्वामी (श्रावस्ती), ​तृतीय स्थान: दिव्या सिंह (गोंडा), लंबी कूद (सीनियर बालक वर्ग): प्रथम स्थान: अरविंद यादव (बलरामपुर), ​द्वितीय स्थान: शिक्षम सोनकर (गोंडा), ​तृतीय स्थान: अभिषेक कुमार (बहराइच), ​लंबी कूद (जूनियर बालक वर्ग):प्रथम स्थान: वाहिद हुसैन (बलरामपुर), ​द्वितीय स्थान: शिव दर्शन (श्रावस्ती), ​तृतीय स्थान: नरेंद्र कुमार (बहराइच), 

​गरिमाई उपस्थिति एवं संचालन-

​इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी आशीष कुमार, डॉ. चंदन कुमार पांडे (PES), आशीष कुमार मौर्य (PES), प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडे, के.पी. यादव, बी.एन. सिंह, अबुल हाशिम, गीता गौतम, वी.के. शुक्ला, साधना पाण्डेय, अन्नपूर्णा, विनीता वर्मा, यदुनाथ वर्मा, कुमेश सरोज, अम्बरीष पाण्डेय, हरि प्रकाश वर्मा, शिव करण, मंजू मौर्य, रीता चौधरी, मोहिउद्दीन सिद्दीकी सहित विभिन्न जनपदों से आए जिला सचिव—राजेश चंद्र पांडे (गोंडा), विवेक कुमार (बहराइच), आशीष कुमार (श्रावस्ती), मो. सुहेल (बलरामपुर)—और बड़ी संख्या में शिक्षक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम का बेहद आकर्षक और सफल संचालन हिंदी प्रवक्ता सुरेश यादव द्वारा किया गया।

             हिन्दी संवाद न्यूज से                     रिपोर्टर वी. संघर्ष                           बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने