उतरौला बलरामपुर- दुःख हरण नाथ पर राम लीला कमेटी उतरौला के तत्वाव धान में आयोजित 10 दिवसीय राम लीला महोत्सव के तीसरे दिन रामायण केप्रमुख प्रसंगों का मनोहारी मंचन किया गया। कलाकारों ने ताड़का वध से लेकर भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह तक की लीलाओं को प्रभाव शाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को राम कथा के विभिन्न भावों से परिचित कराया जा रहा है। पुष्प वाटिका में राम- सीता के प्रथम दर्शन, शिव धनुष भंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद जैसे प्रसंगों ने जहां दर्शकों मेंउत्साह भर दिया, वहीं पर विवाह लीला केदौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया
महोत्सव के तीसरे दिन की शुरुआत भगवान श्रीराम के द्वारा ऋषि-मुनियों के यज्ञ की रक्षा के लिए ताड़का वध के प्रसंग से हुई। मंचन में दिखा या गया है, कि किस प्रकार भगवान श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र के साथ वन में जाकर ऋषियों के धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा डालने वाली ताड़का का वध किया। इस प्रसंग के माध्यम से धर्म की रक्षा, अन्याय के विरोध और कर्तव्य पालन का संदेश भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की संवाद अदायगी और अभिनय ने दर्शकों को कथा से जोड़कर रखा।
इसके बाद पुष्प वाटिका की लीला का मंचन हुआ। मिथिला में माता सीता और भगवान श्रीराम के प्रथम दर्शन का प्रसंग बेहद आकर्षक रहा। वाटिका में पुष्प चुनने आईं माता सीता और गुरु विश्वामित्र के साथ पहुंचे भगवान श्रीराम के बीच प्रथम परिचय की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इस प्रसंग में प्रेम, सहजता और भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं की सुन्दर झलक देखने कोमिला कलाकारों ने पारम्प रिक वेशभूषा और अभिनय के माध्यम से इस दृश्य को जीवन्त बनाने का प्रयास किया, राम लीला का अगला प्रमुख प्रसंग मिथिला नरेश राजा जनक के द्वारा आयोजित धनुष यज्ञ रहा। माता सीता के स्वयंवर के लिए आयोजित इस समा रोह में अनेक राजा और राजकुमार भगवान शिव के विशाल धनुष को उठाने तथा उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास करते हैं,लेकिन कोई सफल नहीं हो पाता है। इस स्थिति से राजा जनक चिन्ति त हो उठते हैं। तभी गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम आगे बढ़ते हैं और सहज भाव से शिव धनुष को उठा कर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास करते हैं। इसी दौरान धनुष टूट जाता है।धनुष भंग का दृश्य सामने आते ही राम लीला परिसर में तालि यों और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस प्रसंग ने भगवान श्रीराम की शक्ति, विनम्रता और गुरु के प्रति आज्ञा कारिता को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया। स्वयंवर की लीला ने रामकथा के उस महत्व पूर्ण मोड़ को जीवन्त किया, जहां माता सीता और भगवान श्रीराम के विवाह का मार्गप्रशस्त होता है।शिव धनुष टूटने के बाद भगवान परशु राम के आगमन और लक्ष्मण के साथ उनके संवाद कामंचन किया गया। धनुष भंग से क्रोधित परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवादों को कलाकारों नेओजपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया। संवाद के दौरान लक्ष्मण की निर्भीकता और भगवान श्रीराम की शांत, संयमित तथा मर्यादित प्रवृत्ति का चित्रण दर्शकों को प्रभावित कर गया।
इस प्रसंग में जहां वीर रस की अनुभूति हुई, वहीं धैर्य, विवेक और मर्यादा का महत्व भी उभर कर सामनेआया कलाकारों के हाव- भाव और संवाद अदा यगी ने मंचन को प्रभाव शाली बनाया। दर्शक पूरे समय इस प्रसंग से जुड़े रहे और राम लीला परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। राम लीला के तीसरे दिन आयोजन का सबसे आकर्ष क और भावपूर्णप्रसंग भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह रहा। शिव धनुष भंग के बाद स्वयंवर में भगवान श्रीराम की विजय और माता सीता के साथ उनके विवाह की लीला का मंचन किया गया। विवाह प्रसंग केदौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। धार्मिक उल्लास और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में दर्शकों ने राम-सीता विवाह की प्रस्तुति का आनन्द लिया। मंच पर विवाह की परम्पराओं और धार्मिक रीति- रिवाजों का चित्रण किया गया। इस दौरान रामायण की सांस्कृतिक विरासत और भारतीय समाज में विवाह संस्कार के महत्व की झलक भी दिखाई दी। विवाह लीला ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। दुःख हरणनाथ रामलीला कमेटी उतरौला की ओर से आयोजित यह 10 दिवसीय महोत्सव नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परम्परा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मर्यादित आचरण को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मंचित प्रसंगों के जरिए धर्म की रक्षा गुरु के प्रति सम्मान, माता-पिता की आज्ञा, प्रेम, त्याग, संयम और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को रेखांकित किया गया।आयोजन के दौरान भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के साथ रामलीला कमेटी के पदाधिकारी, संरक्षक, सदस्य तथा अन्य आगंतुक मौजूद रहे। तीसरे दिन की लीला ओं के सफल मंचन के बाद श्रद्धालुओं में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी उत्साह बना हुआ है। आने वाले दिनों में रामायण के अन्य प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाए गा, जिसके माध्यम से दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों से रूब रू होने का अवसर प्राप्त होगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know