उतरौला बलरामपुर - उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव 20 27 को लेकर राजनीतिक गति विधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के द्वारा जनपद बलरामपुर में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की दिशा में सक्रिय दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर जनपद बलरामपुर में पीडीए जनचर्चा/जनसभा आयोजित करने के कार्यक्रम में समय देने का अनुरोध किया है। परशुराम वर्मा की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जनपद बलरामपुर में एक भव्य पीडीए जनचर्चा/जनसभा आयोजित करने की इच्छा है। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी पदाधिकारियों, पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की भागीदारी भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचार धारा को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर मिलेगा।
पत्र में परशुराम वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से इस कार्यक्रम के लिए समय देने तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने विश्वासजताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में शामिल होने से पार्टी कार्य कर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा, और जनपद में संगठ नात्मक गतिविधियों को मजबूती भी मिलेगी।पीडीए के माध्यम से संगठन को मजबूत करने की पहल समाजवादी पार्टी की राजनीति में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्प संख्यक वर्ग की भागी दारी को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया जाता रहा है।ऐसे में बलराम पुर में पीडीए जन चर्चा/जनसभा आयोजित करने की पहल को आगामी विधान सभा चुनाव की तैया रियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी अपने समर्थकों और कार्य कर्ताओं को एक मंच पर लाने के साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर सकती है।
परशुराम वर्मा समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व जिला अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उनके द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजे जाने से जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने की संभावना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति से बढ़ेगा कार्यकर्ताओं का उत्साह
पत्र में परशुराम वर्मा ने स्पष्ट रूप से अनुरोध किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बलरामपुर में आयोजित होने वाली पीडीए जनपंचायत/सभा के लिए समय प्रदान करें। उनका मानना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व की उपस्थिति से कार्यक्रम को व्यापक पहचान मिलेगी और पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए प्रेरणा मिलेगी।
हालांकि, अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से कार्यक्रम के लिए समय दिए जाने अथवा सभा की तिथि निर्धारित होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सभी की निगाहें पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय पर टिकी हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असलम अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know