उतरौला बलरामपुर - राज्य राज मार्ग-26 (पीलीभीत-बस्ती मार्ग) पर उतरौला से होते हुए रसूलाबाद के बीच लगभग 20 किलो मीटर का सफर राहगीरों के लिए एक मुसीबत बन गया है। जगह-जगह बने जान लेवा गड्ढों औरकछुआ गति से चल रहे सड़क चौड़ी करण के कार्य ने आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शासन-प्रशासन के गड्ढा मुक्त सड़क के दावे इस मार्ग की बदहाल स्थिति के सामने सवालों के घेरे में हैं। वर्ष 2014 में इस मार्ग का सात मीटर चौड़ी करण कराया गया था, लेकिन उचित देखरेख के अभाव में कुछ ही वर्षों में सड़क जर्जर हो गई। वर्तमान में उतरौला से रसूलाबाद के बीच सड़क पर सैकड़ों छोटे-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन चुका हैं। इन गड्ढों में वाहन फंसने से यातायात प्रभावित होता है,और कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं पर दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है। कछुआ गति से चल रहा चौड़ी करण का कार्य, इस मार्ग को लगभग 10 मीटर चौड़ा करने का कार्य पिछले कई महीनों से जारी है,लेकिननिर्माण की धीमी गति सेलोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि सड़क के दोनों ओर पटरियों परपत्थर डालने का काम भी पूरा नहीं हो सका है। कई स्थानों पर पटरि यों की खुदाई करके छोड़ दिए जाने से आवागमनऔरअधिक कठिन हो गया है। सड़क की बदहाली और निर्माण कार्य में देरी के कारण से राह गीरों को रोजाना जोखिम उठाकर यात्रा करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य समय बद्ध तरीके से पूरा कराया जाए,और गड्ढों को तत्काल मरम्मत हो, तो लोगों कोकाफी राहत मिल सकती है।
वाहनों को नुकसान, यात्रियों की सेहत पर भी काफी असरपड़ता जा रहा है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार झटके लगने से वाहनों के शॉकर, टायर और अन्य पुर्जे समय से पहले खराब हो रहे हैं। वहीं पर खराब सड़क पर लम्बे समय तक सफरकरने से यात्रियों को शारी रिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। कमर और गर्दन का दर्द बढ़ सकता है खतरा,
विशेषज्ञों के अनुसार, खराब सड़कों परलगा तार झटके लगने से कमर दर्द, गर्दन दर्द और रीढ़ से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।पहले से ही इन परेशानियों सेजूझ रहे लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक झटका लगने यावाहन के अनियंत्रित होने से चोट लगने का खतरा भी बना रहता है।गर्भ वती महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है, इस मार्ग की बदहा ली गर्भवती महिलाओं बुजुर्गों, हृदय रोगियों और छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से परेशानी का कारण बन सकती है। गड्ढों के कारण वाहन में लगने वाले अचानक झटके और बार-बार ब्रेक लगाने की स्थिति यात्रा को असुविधा जनक और जोखिम पूर्ण बना देती है,जल्द से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग,सड़क की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने सम्बन्धित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि उतरौला से रसूला बाद तक सड़क चौड़ी करण का कार्य तेजी से पूरा कराया जाए। साथ ही साथ निर्माण पूरा होने तक सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराकर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।
अब देखना यह है कि सम्बन्धित विभाग इस गम्भीर समस्या को कितनी प्राथमिकता देता है, और क्षेत्रीय जनता को बदहाल सड़क से राहत कब तक मिल पाती है।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने