बलरामपुर- जनपद में राप्ती नदी के जलस्तर रविवार को सायं 04:00 बजे राप्ती नदी का जलस्तर 103.140 मीटर दर्ज किया गया। वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान 104.620 मीटर से 1.480 मीटर नीचे तथा चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से 0.480 मीटर नीचे है।
      राप्ती नदी के जलस्तर का ट्रेंड डाउनस्ट्रीम में बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर के साथ-साथ तटवर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में राजस्व, सिंचाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संबंधित अधिकारियों को नदी के जलस्तर की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक महत्वपूर्ण परिवर्तन की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा विशेष रूप से नदी के निकटवर्ती एवं निचले क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त किसी भी सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर से संबंधित सूचनाओं का नियमित संकलन किया जा रहा है। वर्तमान में राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु एवं खतरे के निशान दोनों से नीचे है तथा जलस्तर का ट्रेंड भी डाउनस्ट्रीम में है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नदी के जलस्तर एवं तटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जाए।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि नदी के किनारे एवं जलभराव वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न जाएं, बच्चों एवं पशुओं को नदी के समीप जाने से रोकें तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों एवं सूचनाओं का पालन करें। किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

जिला प्रशासन द्वारा राप्ती नदी के जलस्तर एवं क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने