औरैया // UGC रोल बैक एवं आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर करणी सेना भारत एकीकृत संपूर्ण संगठन के पदाधिकारियों और युवाओं ने सोमवार को तहसील बिधूना पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा SDM के मौजूद न होने पर संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार महेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया गया संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन को राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आग्रह किया ज्ञापन में मांग की गई कि देश में शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था में सभी नागरिकों को समान अवसर मिलना चाहिए। पारदर्शिता, योग्यता, आर्थिक स्थिति और वास्तविक जरूरत को ध्यान में रखते हुए सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने के लिए आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए बताया कि यह कानून सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के लिए घातक साबित होगा इसलिए UGC कानून की सुधार किया जाए।
संगठन ने UGC से संबंधित प्रस्तावित एवं प्रचलित प्रावधानों की समीक्षा कर विद्यार्थियों के हित में आवश्यक सुधार किए जाने की मांग की ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष महावीर सेवा योगेंद्र प्रताप सिंह, बंटू सेंगर, रवि, आदित्य सेंगर, शिवम सिंह कुशवाह, उत्तम सिंह, चंद्र प्रताप सिंह, सत्यम ठाकुर, सौरभ सिंह, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know