औरैया // सांफर गांव में मंगलवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब में एक वृद्ध का शव उतराता मिला शव दिखाई देने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया सांफर निवासी दया शंकर त्रिपाठी उम्र करीब 62 वर्ष रविवार शाम घर से कहीं चले गए थे इसके बाद वह वापस नहीं लौटे परिजन उनकी तलाश कर रहे थे मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब में उनका शव उतराता देखा इसकी जानकारी परिजनों को दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वृद्ध की मौत तालाब में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दया शंकर त्रिपाठी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पत्नी नीरज देवी और पुत्र संजय तिवारी व आशुतोष तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वृद्ध का शव तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया गया है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know