औरैया // जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के एक पूर्ति निरीक्षक ने जिलापूर्ति अधिकारी पर द्वेष भावना रखने समेत गाली गलौज का आरोप लगाया है साक्ष्य के तौर पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।
रविवार को अजीतमल के पूर्ति निरीक्षक समीर कुमार त्रिवेदी की ओर से व्हाट्सएप पर खुद को जारी हुए नोटिस का जवाब साझा किया इस नोटिस के साथ मुख्यमंत्री से लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों व जिलाधिकारी को भी कॉपी भेजी गई इस लेटर में पूर्ति निरीक्षक समीर कुमार त्रिवेदी ने DSO राजेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए लिखा कि पत्नी के बीमार होने पर उन्होंने आकस्मिक अवकाश मांगा लेकिन इसकी संस्तुति DSO ने नहीं की। DSO की ओर से जारी हुए नोटिसों का भी हवाला दिया जिन्हें उत्पीड़न से जोड़कर बताया गया इसके अलावा उन्होंने इस नोटिस के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी सोशल मीडिया में वायरल किया जिनमें ऑफिस व कार्यस्थल पर देरी को लेकर DSO के द्वारा गाली गलौज और जूते से मारने की बात कहे जाने का आरोप लगाया इस सम्बंध में जिला पूर्ति अधिकारी DSO राजेश कुमार का कहना है कि शासन से आई जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक पेशबंदी का कर रहे प्रयास अप्रैल में अमेरिका ईरान युद्ध के दौरान ईंधन की कालाबाजारी को लेकर पूर्ति निरीक्षक समीर कुमार त्रिवेदी की ओर से प्रवर्तन कार्य नहीं किया गया था सूचना के बाद भी बिधूना में छापेमारी नहीं की थी इस पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने शासन को पत्राचार किया था मामले की जांच में अब दोबारा से रिपोर्ट मांगी गई है ऐसे में पूर्ति निरीक्षक इस जांच को लेकर पेशबंदी का प्रयास कर रहे हैं जहां तक ऑडियो रिकॉर्डिंग की बात है वह मेरी नही है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know