लखनऊ 

19-9-2026


Graham Act भारत के लिए Wake-Up Call, युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की शक्ति बनना होगा: डॉ. राजेश्वर सिंह


लखनऊ। अमेरिका द्वारा H.R. 5334 यानी ‘Graham Act’ को कानून बनाए जाने पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक और रणनीतिक चेतावनी है। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव भारत के व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, MSMEs और रोजगार पर पड़ सकता है।


डॉ. सिंह ने कहा कि भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है और रूसी कच्चे तेल ने हाल के वर्षों में भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, अमेरिका भारत के प्रमुख निर्यात बाजारों में है। इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल्स और केमिकल्स जैसे क्षेत्रों पर अतिरिक्त व्यापारिक दबाव का असर उद्योगों, MSMEs और रोजगार पर पड़ सकता है।


उन्होंने कहा कि युद्ध, टैरिफ और प्रतिबंधों का असर केवल सरकारों तक सीमित नहीं रहता। ऊर्जा और व्यापार लागत बढ़ने का प्रभाव परिवहन, विनिर्माण, कृषि और अंततः आम नागरिक की जेब तक पहुंच सकता है।


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “भारत ने इन संघर्षों को शुरू नहीं किया है, लेकिन उनके आर्थिक परिणाम हम तक पहुंच सकते हैं। इसलिए भारत को ऊर्जा, तकनीक, रक्षा, विनिर्माण और नवाचार में अपनी रणनीतिक आत्मनिर्भरता और मजबूत करनी होगी।”


युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियां उन्हें Skills, Knowledge, Discipline और Fitness को अपनी शक्ति बनाने का अवसर देती हैं। युवा Innovation, Startups, Manufacturing और Exports के माध्यम से भारत की आर्थिक शक्ति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


उन्होंने कहा, “मजबूत नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं। आत्मनिर्भर भारत केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति, संकल्प और जिम्मेदारी है।”

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने