​उतरौला बलरामपुर - शेख अब्दुल कादिर जिलानी अलैहिरहमा के यौमे विलादत यानी (ग्यारहवीं शरीफ) के पाक मौके पर स्थानी य बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रहा है। इस्लामी कैलेंडर के रबी उस्सानी के महीने की 11 वी तारीख यानी गुरु वार को मनाए जाने वाले इस मुकद्दस त्योहार को लेकर अहले सुन्नत फिर के के अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नियाज और विशेष पकवानों की तैयारी के चलते चिकन बाजारों और पोल्ट्री मंडियों में मुर्गों की बिक्री में अचानक भारी उछाल दर्ज किया गया है​पकवानों की रंगत से महकेंगे घर ​ग्यारवीं शरीफ के इस मुबारक मौके पर घरों और सामूहिक दावतों के लिए लज़ी ज़ चिकन बिरयानी, कोरमा और अन्य पारम्परिक व्यंजन तैयार करने की तैया रियां जोरों पर हैं। इसके चलते सुबह से ही चिकन की दुकानों और पोल्ट्री फार्मों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंडियों में दिन भर गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है।
​दामों में आया उछाल, देसी मुर्गा सबसेपहली पसन्द ​मांग में अचान क आई तेज़ी का असर कीमतों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। विभिन्न इला कों में जिन्दा मुर्गों और रिटेल चिकन के दामों में 20 रुपए से लेकर से 50 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।​बाजार में इस समय 'देसी मुर्गा' खरीदारों की पहली पसन्द बना हुआ है। आकार और वजन के हिसाब से एक देसी मुर्गा का दाम 1500 रुपए लेकर से लेकर 1,800 रुपए तक की कीमत में हाथों-हाथ बिक रहा है। ​थोक से लेकर खुदरा तक सप्लाई तेज​त्योहार के दिन ग्राहकों को किसी भी तरह की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए थोक मंडियों से लेकरखुदरा विक्रेताओं तक माल की सप्लाई की गति बढ़ा दी गई है। वहीं पर इस त्यौहार को लेकर लोग नज्रो नियाज के लिए पहले से मुर्गों की खरीदारी कर रहे हैं,दुकानदारों का कहना है कि मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था की गई है, फिर भी खरीदारसुबह से ही खरीदारी में जुटे हुए हैं।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
             उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने