उतरौला बलरामपुर -तहसील अन्तर्गत  ग्राम पंचायत देवरिया मैनहा में विद्युत विजि लेंस टीम कीकार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने गम्भीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों के द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष, लखनऊ को भेजे गए शिकाय ती पत्र में विजिलेंस टीम की कार्यवाही, कथित धनराशि की मांग और दबाव बनाए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।शिका यत कर्ताओं के अनु सार,18 सितम्बर की सुबह लगभग सात बजे विद्युत विजिलेंस की टीम गांव में पहुंची और कई घरों में जांच के दौरान कमरों के अलावा किचन एवं बाथरूम तक प्रवेश किया। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय कुछ घरों में महिलाएं भी मौजूद थीं। इसी को लेकर शिकायत कर्ताओं ने जांच की प्रक्रिया और टीम के घरों में प्रवेश करने के तरीकों पर सवाल उठाए हैं।एक लाख रुपए मांगने का लगाया ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यवाही के दौरान गांव के कई लोगों के मामले को निपटाने के नाम पर कथित रूप से एक लाख रुपये की धन राशि की मांग की गई शिकायतकर्ताओं का दावा है कि बाद में उन्हें गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बुलाकर धनराशि को लेकर बातचीत की गई। इस सम्बन्ध में बातचीत करते समय कॉल रिकॉर्डिंग सुरक्षि त होने का दावा भी शिकायत में किया गया है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम देवरियामैनहा के अलावा जनपद बलरामपुर के अन्य गांवों से भी कुछलोगों से 30 हजार से 50 हजार रुपये तक की कथित मांग किएजाने की शिकायतें सामने आई हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऑडियो वीडियो साक्ष्य जांच के लिए देने की बात कही है। शिकायत कर्ताओं ने UPPCL अध्यक्ष से मांग की है कि उपलब्ध ऑडियो- वीडियो साक्ष्यों, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य तथ्यों को जांच में शामिल किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही साथ शिकायत कर्ताओं ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा, कि शिका यत करने के बाद उनके ऊपर किसी प्रकार का दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने जांच पूरी होने तक शिकायतकर्ताओं को किसी भी प्रकार के दबाव या प्रताड़ना से बचाने की मांग भी की गई है। शिकायत कर्ता आबिद अली खान, फिरोज अहमद खान, मोहम्मद अह सान खान, इमरान अहमद और मसीउ द्दीन के अलावा पांच ग्रामीणों के नाम दर्ज हैं। यह शिकायत 21 सितम्बर 2026 को की गई है।अब देखना होगा कि विद्युत विभाग इन आरोपों की जांच किस स्तर पर कराता है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर क्या कार्यवाही की जाती है। फिलहाल विजिलेंस टीम का कोई भी पक्ष सामने नहीं आया है।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
           असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने