उतरौला बलरामपुर-  राजकीय कन्या बालिका इण्टर कालेज उतरौला के बगल खाली पड़ी जमीन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल चौक पर उनकी आदम कद प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भाजपा के पूर्व विधायको और जिले व स्थानीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। प्रतिमा के अनावरण में भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, विधायक राम प्रताप वर्मा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर के विधायक कैलाश शुक्ला भी मौजूद रहे। इस भूमि पर बुधवार को प्रतिमा के अनावरण से पूर्व  वक्ताओं ने अटल जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला गया। अपने सम्बोधन में पूर्व विधा यक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू सिंह ने कहा कि विश्व पटल पर भारत की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता औरएक भारत, श्रेष्ठ भारत की रूप रेखा तय करने वाले इस महापुरुष की मूर्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा दायक साबित होगी। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व के प्रबल विरो ध के बावजूद पोखरण में परमाणु परीक्षण को अंजाम देकर भारत को स्वावलंबी बनाने का संदेश दिया था। रेहरा ब्लाक के प्रमुख पंकज सिंह ने कहा कि इस महा पुरुष ने सत्ता बनाए रखने के लिए वोटों की सौदे बाजी करने से इंकार कर दिया था अटल जी आज की युवा पीढ़ी इसलिए भी आदर्श माना जाता हैं क्योंकि उन्होने हार न मानने और काल के कपाल पर नया गीत गाने का सन्देश भी दिया था। इस कार्य क्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालि का अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि नगरपालिका के द्वारा अटल जी का प्रतिमा लगावा कर सम्पूर्ण नगर पालिका के सभा सद, स्थानीय लोग इस लिए अभि भूत हैं क्योंकि अटल जी की कर्म भूमि यहीं है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गैंड़ास ब्लाक प्रमुख, गन्ना समिति के चेयरमैन तोताराम वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महि पाल सिंह,भारत नरेश सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अखिलेशसिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, अशोक कुमार मिश्रा, सालिक राम जाय सवाल, बब्बू सिंह के अलावा भारी संख्या सभासद गण व भाज पा पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने