गोरखपुर - चेहरी स्थित इंजीनियरिंग कालेज आईटीएम में छ दिवसीय ऑफलाइन मोड में ट्रेनिंग एंड लर्निंग फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजन किया गया।
वर्कशॉप के मुख्य समन्वयक डॉ विनय शुक्ला व सह समन्वयक डा श्याम सुंदर गुप्ता कुशल नेतृत्व मे इस तरह के ट्रेनिंग एंड लर्निंग फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन समय समय पर संस्थान में किया जाता है जिससे हमारे संस्थान के शिक्षकों के अंदर तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी के बारे में रुचि पैदा की जा सके। इस कार्यशाला के मुख्य स्पीकर डा गौरव श्रीवास्तव एस.आई.ई.टी.एम उन्नाव, डॉ अमित कुमार मिश्रा डीन एकेडमिक आईटीएम ग्रुप, डॉ राकेश कुमार एमएमएम, गोरखपुर, सचिंतानंद चतुर्वेदी एमपीआईटी गोरखपुर, अभिनव श्रीवास्तव आदि ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को अत्याधुनिक तकनीकी से रूबरू कराया जाता है। संस्थान के मीडिया प्रभारी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि आदरणीय चेयरमैन महोदय के कुशल नेतृत्व में शिक्षण प्रक्षिक्षण कार्यशाला की जो अलख जगी है उसमें इस तरह के के माध्यम से निरंतर धार देने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर निदेशक डॉ आर पी सिंह, कार्यकारिणी निदेशक संतोष कुमार, उपनिदेशक डॉ डी के सिंह ,अधिष्ठाता डॉ अमित कुमार मिश्र ,कुलसचिव अमित श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक अमित कौशल, यांत्रिक अभियंत्रण नूरुद्दीन खान, सह अधिष्ठाता आनंदिता मिश्रा, एनएसडीसी अध्यक्ष जयंत मणि ,आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know