उतरौला बलरामपुर - सड़क की पटरियों और नालियों पर कब्जा जमाकर बैठे लोगों के खिलाफ शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने तुल्सीपुर मार्ग से लेकर उतरौला नगर के बरदहीबाजार तिराहे तकअतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बुलडोजर की कार्य वाही शुरू होते ही कई कब्जेदारों में खलबली मच गई और वे अपनी अस्था यी गुमटी, टीनशेड व अन्य सामान खुद हटाने के लिए जुट गये है।प्रशासन की टीम ने सड़क की पटरियों और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस प्रशासन के साथ साथ नगर पालि का के अधिकारी व कर्मचारी भी पूरी तरह से मुस्तैद है।अभियान के दौरान सड़क किना रे किए गए, अस्थायी निर्माणों को हटाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवा यद शुरू हो गई है।
उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशा सन की ओर से लोगों को पहले ही सूचना दी जा चुकी है। उन्हों ने लोगों से अपील की कि सड़क की पटरियों और नालियों पर किए गए अवैध कब्जे को स्वयं हटा लें। प्रशासन की चेतावनी के बाव जूद भी कब्जा नहीं हटाने वालों के खिला फ नियमानुसार कार्य वाही की जाएगी।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सार्वजनिक रास्तों, पटरियों और नालियों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशा सन के अभियान के बाद कब्जेदारों में हड़कंप सा मच गया है।अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ. जितेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्ष क अवधेश राज सिंह, उपनिरीक्षक शिव कैलाश, नगर पालिका के अमित कुमार गुप्ता, मोहसिन खान के अलावा अधिकारी- कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने इस अभि यान को आगे बढ़ाया। इस कार्यवाही के दौरान कई लोगों ने प्रशासन की कार्य वाही से पहले ही अपने अस्थायी निर्माण हटाने के लिए शुरू कर दिए हैं।प्रशा सन की सख्ती से सड़क की पटरियां खाली होने लगी हैं। आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिला फ अभियान जारी रहेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know