उतरौला बलरामपुर श्री बालाजी सेवा समिति(रजि.) उतरौला के विरुद्ध एक व्यक्ति विशेष द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से भ्रामक एवं आपत्ति जनक प्रचार-प्रसार किए जाने का मामला सामने आया है समिति के द्वारा इसे गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुए अपने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया। समिति की गरिमा, प्रतिष्ठा एवं सामाजिक छवि को प्रभावित करने वाले इस प्रकार के कथित दुष्प्रचार के सम्बन्ध में श्री बाला जी सेवा समिति (रजि.) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा थाना कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह को एक प्रार्थना-पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।समिति का स्पष्ट मत है कि सोशल मीडिया का उपयोग समाज में सकारात्मक सन्देश एवं जनहित के कार्यों के लिएहोना चाहिए। किसी संस्था या व्यक्ति के विरुद्ध बिना तथ्य एवं प्रमाण के भ्रामक प्रचारप्रसार करना उचित नहीं है।
श्री बालाजी सेवा समिति (रजि.) अपने सम्मान, सत्य एवं सामाजिक प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए सदैव लोकतांत्रिक एवं कानू नी तरीके से अपनी बात रखेगी।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने