उतरौला बलरामपुर - गोण्डा के कारोबारी विनोद कुमार साहनी के हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। मृतक कारोबारी के परिजनों से मुलाकात करने के लिए गोण्डा जा रहे, कांग्रेस केप्रति निधिमंडल को पुलिस ने रास्ते में भी रोक दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जा रहे प्रतिनिधि मंडल को मसौली टोल प्लाजा पर रोक कर पुलिस ने अजय राय के अलावा कई कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में ले लिया है
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्षअजय राय के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, कांग्रेस नेता आसिम वकार, नरेन्द्र सिंह औरहसीब खान के अलावा कई वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। पुलिस की कार्य वाही के बाद मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ता ओं की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गोण्डा जाने की मांग को लेकर विरोध जताते हुए कहा। कि प्रतिनि धि मंडल किसीराजनी तिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं, बल्कि हत्याकांड में जान गंवाने वाले कारोबारी विनोद कुमार साहनी के परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए जा रहा था। कांग्रेस ने घटना को गम्भीर बताते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात कर वस्तु स्थिति की जानकारी लेने का निर्णय लिया गया था। लेकिन गोण्डा पहुंचने सेपहले ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के काफिले को रोक दिया गया है। मसौली टोल प्लाजा पर पुलिस औरकांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक गहमा गहमी की स्थिति बनी रही। कांग्रेसकार्यकर्ता ने गोण्डा जाने की जिद पर अड़े रहे,जब कि पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनु मति नहीं दी। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अलावा प्रतिनिधिमंडल के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार पीड़ित परिवार से विपक्षी नेताओं को मिलने से रोककर घटना को लेकर उठ रहे सवालों से बचना चाहती है।
वहीं पर कांग्रेस नेता ओं ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर लगा तार गम्भीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पीड़ित परिवार से मिलना और उनकी बात सुनना विपक्ष की जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्यवाही को लोकतां त्रिक अधिकारों पर रोक लगाने वाला कदम बताया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है। प्रतिनिधिमंडल को रास्ते में रोके जाने के बाद इस हत्याकांडको लेकर राजनीतिक बयान बाजी और तेज होने की संभावना है।
गोण्डा के कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद अब यह मामला केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित न रहकर राज नीतिक मुद्दा भीबनता हुआ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस लगातार सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की करने की मांग कर रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know