उतरौला बलरामपुर - सोशल मीडिया पर इन दिनों बलरामपुर की राजनीति से जुड़े पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक रिजवान ज़हीर के राजनीतिक जीवन को लेकर एक विस्तृत पोस्टर तेजी से चर्चा में है।
उनके राजनीतिक सफर को वर्षवार प्रस्तुत करते हुए विधान सभा चुनाव से लेकर लोक सभा तक की उनकीराजनीतिक यात्रा और विभिन्नदलों से उनके जुड़ाव का उल्लेख भीकिया गया है।वायरल पोस्टर के मुताबिक, रिजवान ज़हीर का जन्म 1 मई 1965 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय (एएमयू) से स्नातक की शिक्षा हासिल की थी। पोस्टर में उनके पेशे को कृषि एवं राजनी ति से जुड़ा बताया गया है।1989 में शुरू हुआ चुनावी सफर।
पोस्टर में दी गई जान कारी के अनुसार, वर्ष 1989 में तुलसीपुर विधान सभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीत कर रिजवान ज़हीर ने सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत दस्तक दी। इसके बाद वर्ष 1991 में विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
वर्ष 1993 में समाज वादी पार्टी के टिकट पर तुलसीपुर विधान सभा सीट से दूसरी बार विधायक बनने का उल्लेख पोस्टर में किया गया है। इसके बाद 1996 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर तुलसीपुर सीट से तीसरी बार विधायक निर्वाचित होने कीबात कही गई है,बलरामपुर लोक सभा से दो बार सांसद बने पोस्टर में रिजवान ज़हीर के राजनीतिक सफर का सबसे महत्वपूर्णपड़ाव 1998 का लोक सभा चुनाव बताया गया है। इसमें दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने बलरामपुर लोक सभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद में प्रवेश किया है। इसके बाद 1999 में लगातार दूसरी बार बलरामपुर लोक सभा सीट से जीत दर्ज करने का भी उल्लेख है। इस तरह वह दो बार बलरामपुर से सांसद रहे हैं।वर्ष 2004 में लोक सभा चुनाव लड़ने के बावजूद सफलता नहीं मिलने का जिक्र पोस्टर में किया भी गया है। इसके बाद 2009, से लेकर 2014 और 2014 से 2019 के राजनीतिकघटनाक्रमों तथा अलग-अलग दलों से उनके जुड़ाव का भी वर्षवारउल्लेख किया गया है। 2021 में सपा में वापसी का जिक्र भी किया गया है। वायरल पोस्टर में वर्ष 2021 में समाज वादी पार्टी में वापसी का उल्लेख भी किया गया है। वहीं वर्ष 20 22 से जुड़े कानूनी मामलों और अदालती कार्यवाही का भी जिक्र किया गया है। पोस्टर में वर्ष 2026 के घटनाक्रम को भी शामिल किया गया है और अदालत से जुड़े मामले का उल्लेख भी किया गया है।संसदीय समितियों में भीअपनी भूमिका निभाई है।
पोस्टर के अनुसार, सांसद सदस्य के रूप में भी रिजवान ज़हीर ने विभिन्न संसदीय समितियों में भीअपनी जिम्मेदारी कोनिभाई है। इनमें उद्योग सम्बन्धी स्थाई समिति कृषि सम्बन्धी स्थाई समिति, संचार सम्बन्धी स्थाई समिति तथा सूचना एवं प्रसा रण सम्बन्धी स्थाई समिति के अलावा भी उल्लेख किया गया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में उनके राजनीतिक जीवन को “राजनीति क सफर एक नजर में” के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जिसमें विधान सभा से लेकर लोक सभा तक की उनकी यात्रा को एक ही पोस्टर में समेटने का प्रयास किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्टर में दी गई जानकारियों और दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस लिए इन्हें पोस्टर में प्रस्तुत जानकारी के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know