पहली बार तारापीठ धाम पहुंचे संजय भूषण पटियाला, मां तारा का लिया आशीर्वाद.
तारापीठ / रामपुरहाट, 21 सितंबर 2026 - बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म जगत के प्रसिद्ध फिल्म प्रचारक और भूषण फैमिली फाउंडेशन के फाउंडर संजय भूषण पटियाला पहली बार विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ तारापीठ धाम पहुंचे।
तारापीठ पहुंचकर उन्होंने मां तारा के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें मां का आशीर्वाद स्वरूप चुनरी प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर संजय भूषण पटियाला ने कहा, "मैं मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला हूं, लेकिन कर्मभूमि मुंबई है। तारापीठ के बारे में बहुत सुना था, आज पहली बार मां के दरबार में आने का सौभाग्य मिला। यहां की ऊर्जा अद्भुत है। महाश्मशान और द्वारका नदी के तट पर बसे इस शक्तिपीठ का इतिहास साधक वामाक्षेपा और महर्षि वशिष्ठ से जुड़ा है, इसे जानकर मन भावुक हो गया।"
उन्होंने आगे बताया कि उनकी संस्था भूषण फैमिली फाउंडेशन जल्द ही पश्चिम बंगाल में भी सामाजिक कार्यों की शुरुआत करेगी।
बता दें कि संजय भूषण पटियाला अब तक 1200 से अधिक फिल्मों के प्रचार से जुड़े रहे हैं और DPIAF कोलकाता 2026 में उन्हें सम्मानित भी किया गया ।

.jpeg)
.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know