बलरामपुर- पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के नेतृत्व में बलरामपुर जिले में राप्ती नदी एवं नहर के पुलों की बैरिकेडिंग ऊँचा करवाने एवं सड़क पर स्पीड ब्रेकर या रिपीटेड बार आदि बनवाने हेतु अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री संदीप केला को ज्ञापन सौंपा। जिसमें माँग किया कि जनपद बलरामपुर में विभिन्न पुलों पर लोगों द्वारा नदी में कूदकर आत्महत्या करने अथवा आत्महत्या का प्रयास करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जनपद के कई पुलों पर पर्याप्त रेलिंग, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा घेरा नहीं होने के कारण ऐसे स्थानों पर दुर्घटना अथवा आत्महत्या का खतरा बना रहता है। जनपद के सभी संवेदनशील पुलों का निरीक्षण कराकर वहां दोनों तरफ मजबूत बैरिकेडिंग, ऊंची रेलिंग, सुरक्षा जाल एवं चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। बलरामपुर बहराइच हाईवे पर देहात कोतवाली, कलेक्ट्रेट मोड़, धूसाह मोड़, पुरानी कचेहरी, पीपल तिराहा आदि जगह पर स्पीड ब्रेकर या रिपीटेड बार लगाया जाए, कलेक्ट्रेट मोड़ पर  कार्यालय संकेतक बोर्ड ,1 जिला एवं सत्र न्यायालय बलरामपुर ,2 विकास भवन 3, जिलाधिकारी कार्यालय 4 पुलिस अधीक्षक कार्यालय 5 महिला थाना का मार्ग संकेतक बोर्ड लगाया जाए साथ ही यही बातें कलेक्ट्रेट के उत्तरी चहारदीवारी पर तिराहे पर भी लिखी जाएं जिससे आगन्तुकों को सुविधा मिले, बलरामपुर तुलसीपुर हाइवे पर कालीथान मोड़ यानि शारदा पब्लिक स्कूल के पास, चुंगी नाका, एम एल के पी जी कॉलेज, जिला मेमोरियल चिकित्सालय, संतोषी माता मन्दिर आदि स्थानों पर स्पीड ब्रेकर या रिपीटेड बार लगाया जाए यदि पूर्व में लगा था तो तरोताजा किया जाए, बिल्कुल दुरुस्त होने पर नजर अंदाज किया जाए, झारखंडी ओवर ब्रिज निर्माणाधीन कार्य चाहरदीवारी के भीतर किया जाए, अधिकतर निर्माण कार्य रात में करने का निर्देश दिया जाए,जाम से बचाने हेतु रूट डायवर्जन पर जोर दिया जाए, अतिरिक्त ट्राफिक पुलिस सड़क पर जाम से बचाने हेतु लगाया जाए,शेष जिले में जहां जैसा उचित हो सड़क दुर्घटना या आत्महत्या संभाव्य स्थानों आदि पर सुरक्षा व्यवस्था करने का प्रबन्ध किया जाए ज्ञापन देते समय वरिष्ठ अधिवक्ता गयास अहमद खान, रूपेश मिश्रा, संजीव श्रीवास्तव, घनश्याम शुक्ल, आशीष शुक्ल,काजी गौसुलवरा, फ़ौलाद अली, विनोद कुमार यादव, मो यासीन, राजेश वर्मा, भारत कुमार सिंह, मो आरिफ खान,खुशबुल्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 

         हिन्दी संवाद न्यूज से
           रिपोर्टर वी. संघर्ष
             बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने