भोजपुरी फिल्म "यार तोहपे कुर्बान" का मुंबई में भव्य मुहूर्त, गोरखपुर में होगी शूटिंग
मुंबई, 21 सितंबर 2026 भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म "यार तोहपे कुर्बान" का भव्य मुहूर्त आज मुंबई के एक स्टूडियो में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।
राघव कला एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के मुहूर्त के अवसर पर फिल्म के निर्माता एवं लेखक डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण, निर्देशक ब्रज भूषण, लीड अभिनेता आदित्य मोहन, अभिनेत्री मेघा श्री सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।
निर्देशक ब्रज भूषण ने कहा, की "आज हमारे लिए बहुत ही शुभ दिन है। 'यार तोहपे कुर्बान' सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक इमोशन है जो सच्ची दोस्ती और प्यार को पर्दे पर जिंदा करेगी। मुहूर्त मुंबई में हुआ है, लेकिन इस फिल्म की आत्मा गोरखपुर की मिट्टी में बसती है, इसलिए इसकी शूटिंग हम गोरखपुर में ही करेंगे।"
फिल्म के हीरो आदित्य मोहन ने कहा, "मैं बहुत एक्साइटेड हूँ इस फिल्म को लेकर। 'यार तोहपे कुर्बान' मेरी अब तक की सबसे इमोशनल और एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है। जब ब्रज भूषण जी ने मुझे कहानी सुनाई तो मैं तुरंत हाँ कर दिया। ये कहानी दोस्ती पर कुर्बान होने की है, जो हर युवा को कनेक्ट करेगी। गोरखपुर में शूटिंग को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ, वहाँ के लोगों का प्यार हमेशा मिलता है। मुझे विश्वास है मेघा श्री के साथ हमारी जोड़ी को दर्शक फिर से बहुत प्यार देंगे।"
फिल्म के लेखक एवं निर्माता डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण ने बताया, "इस फिल्म की कहानी हर युवा के दिल को छुएगी। इसमें रोमांस, एक्शन, पारिवारिक ड्रामा और दिल को छू लेने वाला संगीत होगा।"
फिल्म में भोजपुरी की हिट जोड़ी आदित्य मोहन और मेघा श्री मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ विशाल त्रिपाठी, तमन्ना, अयाज खान, माया यादव, गिरीश शर्मा, हेमलता सिंह, अशोक महर्षि और इंद्रसेन यादव भी अहम किरदार में नजर आएंगे। गीत डॉ. रंजू सिन्हा, परमेश्वर प्रेमी और नियरा राजर्षि ने लिखे हैं और संगीत शिशिर पांडेय का है।
फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल अगले महीने से गोरखपुर में शुरू होगा।

.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know