बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़

 लोनी! राधेश्याम पार्क वार्ड नं 48 पिलर नम्बर 14 पूजा कॉलोनी मे भगवान विश्वकर्मा पूजा जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया तथा  हवन पूजा करते हुए 14वाँ भंडारे का आयोजन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों भाजपा के युवा नेता, प्रदेश महासचिव. विश्वकर्मा महासभा. उत्तर प्रदेश कपिल पांचाल रामपाल जांगिड़ फौजी  दुारा वार्ड एवं लोनी के सभी सम्मानित लोगों को भगवान विश्वकर्मा जी पटका पहनाकर स्वागत किया। एवं लोनी के समस्त समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी के जन्म को लेकर शास्त्रों में जो कथाएं मिलती हैं उससे ज्ञात होता है कि भगवान। विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा के सातये धर्मपुत्र के रूप रूप में जन्म लिया था आज के दिन को हम लोग विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाते हैं भगवान विश्वकर्मा जी को वास्तुशास्त्र का देवता देवताओं का इंजीनियर मशीन का देवता आदि भी कहा जाता है यही वजह है कि हिन्दू समाज मे विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है क्यूंकि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण का देवता माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने देवताओं के लिये भव्य महलों, आलीशान भवनो, हथियारों और सिंघासनों का निर्माण किया है

इस अवसर पर रामपाल जांगिड़ फौजी जी कपिल पांचाल सुरेश जांगिड़ सोहनलाल पांचाल राहुल पांचाल बीरसिंह सूरज पांचाल रवि पांचाल गौरव पांचाल जयपाल जांगिड़ सुरेन्द्र जांगिड़ अमरीश जांगिड़ बाबू राम जांगिड़ मनोज पांचाल तेजपाल पांचाल पप्पन जांगिड़ नरेन्द्र सरविंद व समस्त समाज के लोग और समस्त विश्वकर्मा समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने