अंबेडकर नगर ÷ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने प्रेस वार्ता की। बताया कि अभियान के दौरान जनसेवा, सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिलेभर में किया जाएगा।
      भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना से जोड़ते हुए पार्टी कार्यकर्ता पूरे एक माह तक विभिन्न सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करेंगे।   
         कहा कि अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सेवा कार्यों को व्यापक रूप दिया जाएगा तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय रहेंगे। विभिन्न स्थानों पर रक्तदान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम, जरूरतमंदों की सहायता तथा अन्य सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसमें मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा, नामो सेवा - अनकही कहानियां(सांस्कृतिक नुक्कड़ नाट्य मंचन) आँगन मिलन सेवा के अंतर्गत प्रत्येक आगनवाड़ी केंद्र पर 3 दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम, सेवा की कहानी,सेवा ज्योति कलश यात्रा (विकसित भारत का संकल्प), वडनगर से वाराणसी यात्रा(जल,जन एवं सेवा),सेवा मेरा योगदान,सेवा के रंग राष्ट्र के संग(मानव समूह रंगोली),सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज,सुशासन सेवा संवाद आदि कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
      उक्त अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने