रिपोर्ट***सैय्यद जावेद अखतर***
उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कर रहे हैं, जबकि हमीरपुर नगरपालिका प्रशासन अपनी तानाशाही के चलते गरीब दुकानदारों को उजाड़ने की कोशिश में लगा है। इन गरीब दुकानदारों की अगुवाई करने वाले समाजसेवी उज्जवल पाठक ने जिलाधिकारी अशोक कुमार से मिलकर उन्हें बताया कि नगर के आकिल तिराहे के पास पुलिस कालौनी के पीछे मैदान में 25-30 सालों से गरीब दुकानदार दुकानें लगाकर अपनी रोजी रोटी कमाने का काम करते हैं, जबकि इन दुकानों के लगने से न तो कहीं कोई जाम लगता है और न ही ये इलाका नगरपालिका प्रशासन के कार्यक्षेत्र में आता है, बल्कि उनका कहना है कि ये जमीन पुलिस लाइन की है। और गरीब दुकानदार इस मैदान में सालों से अपनी दुकान रखकर अपने परिवार का भरण पोषण करते चले आ रहे हैं, इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन अचानक इस जमीन पर अधिकार जताते हुये अपनी तानाशाही के दम पर गरीब दुकानदारों से उनका रोजगार छीनकर उत्पीड़न करने पर उतारू हो गया है। जो पूरी तरह से असंवैधानिक और गलत है। उज्जवल पाठक ने जिलाधिकारी अशोक कुमार से गरीब दुकानदारों को उनकी हटाई गई दुकानें उनकी पुरानी जगह आकिल तिराहे के पास पुलिस कालौनी के पीछे मैदान में दोबारा लगवाने की मांग की है। ताकि नगर पालिका प्रशासन द्वारा जबरन उजाड़े गये दुकानदार अपना रोजगार फिर से शुरू कर सकें।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know