बलरामपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को बलरामपुर जिले में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 124 कार्यक्रम होंगे,जबकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 31-31 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की रूपरेखा रविवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने जारी की।
जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों, सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न कार्यक्रमों और सांस्कृतिक माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुंचाना है। गांवों, विद्यालयों, सामुदायिक केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ होगा प्रमुख आकर्षण, अभियान का प्रमुख आकर्षण ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इसमें कलाकार संवाद, अभिनय,संगीत और मंचन के माध्यम से नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा को प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनसे जुड़े प्रसंगों को भी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सामने रखा जाएगा। ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने की जानकारी भी जिले के अभियान कार्यक्रमों में दी गई है।
सेवा, सुशासन और जनभागीदारी पर जोर
सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह ‘पिंकू’ ने कहा कि अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न जनसेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को योजनाओं और सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर रहेगा।
पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैस, जिला सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह बैस एवं सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय ने बताया कि विधानसभा स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है और अभियान को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने की तैयारियां की जा रही हैं।
जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें ‘आशीर्वाद का दीया’,‘मेरे सपनों का भारत–चित्र सेवा’,‘आंगन मिलन सेवा’,‘सेवा मेरा योगदान’,‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। 

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने