बलरामपुर; मा. शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक बलरामपुर मृदुला आनंद की देखरेख में सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज दारी चौरा में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा के तहत माध्यमिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार चौरसिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
अंडर 19 बालक वर्ग में एम पी पी इंटर कालेज के अमन पांडे, अंडर 17 सम्यक राज कमल 51किलो वर्ग,अभय मिश्रा 59 किलोवर्ग, हिमांशु वर्मा 48 किलोवर्ग, मनीष कुमार 63किलो वर्ग, दीपक पाठक 69किलो वर्ग
अंडर 14 बालिका वर्ग में परी मिश्रा 38किलोवर्ग और मायशा राइनी 32किलो वर्ग का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
इस दौरान व्यायाम शिक्षक मो सोहेल, नवीन पाल,पंकज पांडे,अर्पण पाण्डेय, सईद अहमद, उमेश चन्द्र तिवारी,संजय यादव , मुश्ताक अली, बदरे आलम,शिव वंश वर्मा,पंकज सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।
जिला क्रीड़ा सचिव मो सोहेल ने बताया मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता बलरामपुर जनपद मुख्यालय पर ही आगामी 26सितंबर को आयोजित होगी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know